*आगामी होली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चम्पावत में सख्ती, करे 4 नमूने एकत्रित।* 

चम्पावत 16 फरवरी, 2026

*आगामी होली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चम्पावत में सख्ती, करे 4 नमूने एकत्रित।*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार आगामी होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चम्पावत की टीम ने आज चम्पावत क्षेत्र स्थित जनरल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था तथा भंडारण की विस्तृत जाँच की गई।

इस दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे त्योहारी सीजन में अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ ही उचित रख-रखाव के साथ संग्रहित व विक्रय करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि उनके प्रतिष्ठान का FSSAI लाइसेंस/पंजीकरण वैध हो, खरीद-विक्री केवल लाइसेंसी फर्मों से ही पक्के बिल लेकर करें, अत्यधिक रंगीन चिप्स, टॉफी, कैंडी आदि खाद्य पदार्थ न बेचें तथा कालातीत सामग्री का विक्रय बिल्कुल न हो।

निरीक्षण के दौरान रिफाइंड ऑयल, मैकरोनी, मिल्क क्रीम तथा रस्क के कुल 4 नमूने संग्रह कर राजकीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को जांच हेतु भेज दिए गए हैं। दोषी पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन हेतु यह निरीक्षण अभियान आवश्यक है। पूरे जिले में आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी सहायक दिनेश फर्त्याल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement