*युवाओं में खेल भावना और राष्ट्र निर्माण का संदेश, नेताजी जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता*।

चम्पावत 24 जनवरी 202

*युवाओं में खेल भावना और राष्ट्र निर्माण का संदेश, नेताजी जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता*

माय भारत चम्पावत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर गोरलचौड़ खेल मैदान, चम्पावत में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस आयोजन में जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में ऊषा ने प्रथम, नीतू कुवर ने द्वितीय तथा मनीषा बोहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में प्रियांशु पटवा ने प्रथम, कमल सिंह महरा ने द्वितीय एवं रोहित सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में HDFC बैंक की ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर कंचन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों द्वारा युवाओं को प्रेरणादायक विचार एवं संदेश प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी बच्चों एवं युवाओं द्वारा स्वदेशी अपनाने का संकल्प भी लिया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement