विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) हेतु चम्पावत में 24×7 डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर स्थापित।

Spread the love

चम्पावत 18 मई 2026

*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) हेतु चम्पावत में 24×7 डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर स्थापित*

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आमजन की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय, चम्पावत में 24×7 डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर (DCC) स्थापित किया गया है।

यह कंट्रोल रूम नागरिकों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी समस्त जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराएगा।

जनसामान्य किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत अथवा सहायता के लिए दूरभाष नम्बर 05965-231091 एवं टोल फ्री नम्बर 1950 पर चौबीसों घंटे संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।