*राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती @25 के उपलक्ष्य में चम्पावत में योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*।

चंपावत 07 नवंबर 2025

*राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती @25 के उपलक्ष्य में चम्पावत में योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, शुक्रवार को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (@25) के शुभ अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत के तत्वावधान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), लोहाघाट में योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री गोविन्द वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका, लोहाघाट तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, चम्पावत डॉ० आनन्द सिंह गुसाईं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के गायन और नशामुक्ति शपथ के साथ किया गया। तत्पश्चात, योग अनुदेशकों द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया, जिसने प्रतियोगिता के लिए एक स्वस्थ वातावरण तैयार किया।

इसके उपरान्त, मुख्य योग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कठिन और कलात्मक योग आसनों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कु० त्रिशा कन्याल (होली विस्डम स्कूल, मानेश्वर) ने प्रथम स्थान, कु० शगुन देउपा (राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, लोहाघाट) ने द्वितीय स्थान तथा कु० भावना राय (जी०जी०आई०सी०, लोहाघाट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में होली विस्डम स्कूल मानेश्वर, जी०आई०सी० लोहाघाट, जी०जी०आई०सी० लोहाघाट, डी०ए०वी० स्कूल लोहाघाट, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट, गुरूकुलम् अकेडमी तथा मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस आयोजन में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ० प्रकाश सिंह, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन डॉ० सुधाकर गंगवार, सह नोडल अधिकारी डॉ० अजय श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० जेबा मलिक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राष्ट्रीय आयुष मिशन कु० उमा, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक श्री बाल कुमार, फार्मेसी अधिकारी श्रीमती भारती मखन्वाल, समस्त योग अनुदेशक तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement