कोली ढेक झील में जल उत्सव पखवाड़ा आयोजित ।

मानेश्वर समाचार।

10 जून 2025

*कोलीढेक झील में जल उत्सव पखवाड़ा आयोजित, जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर*

 

*SARRA चम्पावत द्वारा जल संरक्षण अभियान के तहत जनपद स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न*

 

स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा), चम्पावत द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण अभियान-2025 के तहत आज कोलीढेक झील क्षेत्र में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. तरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड, लोहाघाट ने की।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सफर जान, प्रशासक/ग्राम प्रधान, कोली उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सारा के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी/मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार जी ने भी भाग लिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के महत्व को जनमानस तक पहुँचाना और जल उत्सव पखवाड़ा के तहत लोगों को जल संचय के बारे में जागरूक करना था। अधिशासी अभियंता, श्री तरुण कुमार ने जल संरक्षण अभियान-2025 पर विस्तार से चर्चा करते हुए ग्रामीणों को जल संचय और जीवन संचय के महत्व के बारे में बताया।

 

 

मुख्य कृषि अधिकारी, श्री धनपत कुमार ने जल संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और इस अभियान के सफल संचालन हेतु अपना योगदान देने की बात कही।

 

कार्यक्रम में ई. रघुवर दत्त, सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी श्री हरीश मिश्रा, पूर्व उप प्रमुख श्री घनश्याम भट्ट खंड शिक्षा अधिकारी, श्री पवन विष्ट, सहायक अभियंता जल संस्थान और श्री किशोर राठौर, कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण अभियान और जल उत्सव पखवाड़ा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सफर जान, प्रशासक/ग्राम प्रधान ने जल संवर्धन, भागीरथ एप के उपयोग और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

 

कार्यक्रम का संचालन सारा चम्पावत के सोशल कोऑर्डिनेटर श्री हरीश भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम स्तर पर धारा नौला समिति गठित करने की योजना पर भी चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में ई. प्रबुद्ध शर्मा, चेतन ओली, दीपक चौबे, प्रकाश ढेक, दीपक फर्त्याल सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, ब्लॉक कर्मचारी, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement