50 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा,गिरफ्तार ।

Spread the love

जल विद्युत निगम के जेई फैजल खान को विजिलेंस ने ऋषिकेश में 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जेई भुगतान कराने के एवज में ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत मांग रहा था जिसकी शिकायत ठेकेदार ने विजिलेंस की जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने उक्त जेई को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेई उधमसिंहनगर के काशीपुर का निवासी बताया जा रहा है।

Jaya punetha editor in chief  ।