दूरस्थ क्षेत्र दुधौरी में पशुपालन विभाग का टीकाकरण अभियान, पशुओं को लगाया खुरपका-मुंहपका निरोधी टीका।

चम्पावत 15 मई 2026

*दूरस्थ क्षेत्र दुधौरी में पशुपालन विभाग का टीकाकरण अभियान, पशुओं को लगाया खुरपका-मुंहपका निरोधी टीका*

राजकीय पशु चिकित्सालय सचल, चम्पावत द्वारा जनपद के दूरस्थ ग्राम दुधौरी के तोक हीयूला आमाड़ा गैर में गोवंशीय एवं महिशवंशीय पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पशुपालकों को पशुओं में फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचाव, समय पर टीकाकरण तथा पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। विभागीय टीम ने पशुपालकों से पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण कराने की अपील की।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी सचल डॉ. वैशाली, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी तथा दिनेश चंद्र गहतोड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement