निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित मनीषा कालाकोटी , पुष्कर राम और आशा अधिकारी का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

11 जुलाई 2025

निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित

मनीषा कालाकोटी,पुष्कर राम और आशा अधिकारी का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

 

…. भाजपा से ही बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष

 

चंपावत। चंपावत जिले में की 15 जिला पंचायत सीटों में से तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अब 13 सीटों में ही चनाव होगा।

 

जिले में लोहाघाट विधानसभा अन्तर्गत रैघांव जिलापंचायत क्षेत्र से मनीषा कालाकोटी,मटियानी से पुष्कर राम,कानीकोट से आशा अधिकारी को निर्विरोध निर्वाचित होने पर आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में तीनों प्रत्याशियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा, सुभाष बगौली, शंकर पांडे, मोहित पाठक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मनीषा कालाकोटी और

पुष्कर राम भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे। वहीं आशा अधिकारी निर्दलीय दावेदारी कर रही थी। तीनों सीटों पर एक-एक नामांकन होने के कारण तीनों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और भाजपा का ही अध्यक्ष बनेगा।।

Jaya punetha editor in chief ।