*चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव–2026 के अंतर्गत शारदा तट पर नदी महोत्सव एवं जल संरक्षण कार्यशाला आयोजित*।

चम्पावत 23 फरवरी 2026

*चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव–2026 के अंतर्गत शारदा तट पर नदी महोत्सव एवं जल संरक्षण कार्यशाला आयोजित*

“चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव – 2026” के अंतर्गत स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा शारदा नदी के करौड़ा परिक्षेत्र, टनकपुर में नदी महोत्सव एवं जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से जल स्रोतों एवं नदियों के संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न था।

कार्यक्रम का संचालन सारा के सामाजिक समन्वयक श्री हरीश चंद्र भट्ट द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को जल संरक्षण के महत्व, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् श्री चंदन सिंह नयाल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को जल संरक्षण, नदी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के विविध आयामों से अवगत कराया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों, नदियों एवं पारंपरिक नौलों का संरक्षण करते हुए उन्हें स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि संभावित जल संकट से बचा जा सके।

उन्होंने ग्रामीणों से ‘भगीरथ एप’ के माध्यम से जल स्रोतों के चिन्हीकरण में सहयोग करने की अपील भी की। साथ ही स्थानीय नागरिकों को प्रेरित किया कि क्षेत्र की जीवनदायिनी शारदा नदी में किसी भी प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ न डालें तथा नदी तट की स्वच्छता बनाए रखें, जिससे यह सदानीरा बनी रहे।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी श्रीमती संतोषी सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement