यूकेएसएससी की परीक्षा का पेपर लीक होने से युवाओं में आया उबाल। जोरदार नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन। एसडीएम के प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन।
मंगलवार को जिला मुख्यालय में युवकों द्वारा इसी मुद्दे को लेकर किया जाएगा जोरदार प्रदर्शन।
लोहाघाट। बीते रविवार को राज्य स्तर पर हुई यूकेएसएससी परीक्षा का पेपर लीक होने पर युवाओं में उबाल आ गया है। उनका कहना है कि सरकार स्वच्छ व पवित्र वातावरण में परीक्षाओं को संचालित करने में पूरी तरह असफल रही है तथा परीक्षाओं में पेपर लीक होने की घटना ने सरकार के सभी दावों की पोल खोल दी है। आज विभिन्न स्थानों से आए युवाओं ने इस मुद्दे को लेकर अपना जबरदस्त रोष प्रकट किया। उनका कहना था कि वह लोग हाड़ तोड़ मेहनत कर अपने भविष्य को सुनिश्चित करने के पूरी तैयारी के साथ परीक्षाएं देते हैं। लेकिन उसका दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि परीक्षाओं का पेपर लीक होने से उनके अरमानों में ही पानी फिर जाता है।
सुमित मुरारी, कमल जोशी, मुकेश पांडे, हिमांशु शर्मा, जेपी भट्ट,रूपेश पांडे, सूरज सिंह, धर्म सिंह, अमित तरुण पचौरी, नीरज जोशी, जगदीश, मोहित,कमल मेहता, कुलदीप सिंह, राहुल सिंह, पवन राम का कहना था कि सरकार किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्षता से संचालित करने में पूरी तरह नाकाम रही है।
सरकार की नीति और नियत पर अब हमारा कोई भरोसा भी नहीं रहा है। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच कराने के साथ दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा मंगलवार को चंपावत में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय से लेकर जिला अधिकारी कार्यालय तक छात्र नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर अपना आक्रोश रैली निकालेगे। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है जिला मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन में अत्यधिक संख्या में भाग लेकर अपनी शक्ति व सामर्थ का परिचय दें।
jaya punetha editor in chief ।



