छमनिया में करंट लगने से दुधारू गाय की मौत ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार

26 मई  2025

छमनिया में करंट लगने से दुधारू गाय की मौत ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

कार्य कर रहे मजदूरों के लिए बड़ा खतरा। निर्माण दाई संस्था ने खतरे के बीच कार्य करने से किया मना।

लोहाघाट के छमनिया चौड़ में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय परिसर में सोमवार सुबह करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जिस कारण स्थानीय लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश फैल गया । गाय स्वामी कमला देवी ने बताया उनकी गाय परिसर में बिजली के पोल के पास घास चर रही थी अचानक करंट लगने से गाय की मौत हो गई। कमला देवी व अन्य ग्रामीणों ने कहा ऊर्जा निगम की लापरवाही से यह हादसा हुआ है ।कमला देवी ने बताया गाय का दूध बेचकर वह अपनी आजीविका चलाती थी । ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से कमला देवी को मुआवजा देने की मांग की है।वहीं केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कर रही निर्माण दाई सस्था के आर0के0मांगलिक ने बताया परिसर में 11 बिजली के पोल लगे हुए हैं ।कई बार विद्युत विभाग व प्रशासन से पोलो को हटाने की मांग की गई पर कोई संज्ञान अभी तक नहीं लिया गया। कहा आज यह हादसा हो गया। मांगलिक ने कहा यहां पर उनके मजदूर रहते हैं और कार्य करते हैं। बरसात का मौसम चल रहा है और विद्युत पोलों में इस प्रकार से करंट दौड़ रहा है जिस कारण मजदूरों के लिए खतरा बढ़ चुका है। मांगलिक ने कहा ऐसे खतरे के बीच वह कार्य करने में असमर्थ है। उन्होंने प्रशासन व विद्युत विभाग से जल्द से जल्द परिसर से विद्युत पोलो को हटाने की मांग की है। विद्युत विभाग के अभियंता अशोक कुवर ने बताया सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां जांच करने पर पाया गया कि विद्युत पोल में कोई करंट नहीं दौड़ रहा था तथा पशु चिकित्सक के द्वारा भी गाय की करंट से मौत को नकारा है।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

9411399134

7817899503