देवीधुरा के छात्र आंदोलन की आंच पहुंची ग्रामीण क्षेत्रों में भी। 

Spread the love

11  सितंबर 2025

देवीधुरा के छात्र आंदोलन की आंच पहुंची ग्रामीण क्षेत्रों में भी।

लोहाघाट। देवीधुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले आदर्श राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर नए विषयों के सृजन तथा इसी शिक्षा सत्र से एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर किए जा रहा छात्र आंदोलन की गूंज अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का भी कहना है कि जो समस्या आज उनके अग्रज भुगत रहे हैं, इस समस्या से कल उन्हें भी रूबरू होना है। छात्रों के आंदोलन को जायज बताते हुए ग्रामीण छात्र ही नहीं अब यहां के आम लोग भी इस आंदोलन में सामिल होते जा रहे हैं। रीठाखाल एवं मुलाकोट में छात्रों द्वारा इस मांग के समर्थन में रैली भी निकाल गई।

Jaya punetha editor in chief ।