मानेश्वर समाचार।
17 जून 2025
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 जून 2025 को वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने हेतु विभिन्न विभागों के साथ बैठक हुई संपन्न*
*जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में 22 जून 2025 को चलाया जाएगा वृहद स्वच्छता अभियान: मा0 जिला जज*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी *22 जून 2025 को आयोजित होने वाले वृहद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक मा०जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता में जिला न्यायालय सभागार में आयोजित हुई*।
इस बैठक में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें नगर निगम/पालिका, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, सूचना विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
बैठक की अध्यक्षता माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने करते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद में 22 जून 2025 को जनपद के मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में स्वच्छता अभियान चलाए जाना है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करना, विभिन्न विभागों की भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ निर्धारित करना तथा अभियान को एक व्यापक और प्रभावी स्वरूप प्रदान करना है।
माननीय जिला जज ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। *उन्होंने कहा, “स्वच्छता अभियान केवल कूड़ा हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है*। *इस वृहद अभियान की सफलता विभिन्न विभागों के बीच सहज समन्वय और सहयोगात्मक प्रयासों पर निर्भर करती है।”*
बैठक में विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियाँ आवंटित की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनपद में मुख्यालय सहित चार टीमें बनाई जाएंगी जिसमें संबंधित क्षेत्रों के पीएलवी शामिल होंगे।
नगर निगम/पालिका द्वारा अभियान के लिए आवश्यक सफाई उपकरण, वाहन और जनशक्ति की उपलब्धता के साथ साथ एकत्रित कूड़े के उचित निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल-कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को अभियान में शामिल कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जाएगा।
बैठक में मा० सिविल जज(एसडी)/प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत रश्मि गोयल, मा० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत निहारिका मित्तल गुप्ता, अध्यक्ष जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चम्पावत भरत त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्रजीत पांडे, सीटी मैनेजर महेश चौहान, पुलिस अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।



