मानेश्वर समाचार।

17 जून 2025

 

*”वन दरोगा” के पदों हेतु लिखित परीक्षा 22 जून 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक एकल सत्र में आयोजित की जानी है।* लिखित परीक्षा के आयोजन हेतु जिला मुख्यालय में कुल 05 केंद्र बनाए गए है।

जिसमें *राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत कनलगांव चंपावत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत नियर जिला पंचायत, चंपावत मल्लिकार्जुन स्कूल नियर पुलड आवास, यूनिवर्सल ग्रीन इंटर कॉलेज खर्ककार्की तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जूप, चंपावत में उक्त परीक्षा संपन्न होंगी*

 

यह जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्या द्वारा अवगत कराया गया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से निष्पक्ष एवं नकल विहीन कराए जाने के उद्देश्य से परगना क्षेत्र अंतर्गत *परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 की धारा 163 लगाई गई हैं।*

 

उक्त परीक्षा केंद्रों में दिनांक 22 जून 2025 को पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 2:00 तक धारा 163 प्रभावी रहेगी।

उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement