*क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक अब 10 अप्रैल को होगी*।

चंपावत 08 अप्रैल 2026

*क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक अब 10 अप्रैल को होगी*

क्षेत्र पंचायत पाटी के सभागार में माननीय प्रमुख श्री शंकर सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में 8 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक आगामी 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे से पूर्व निर्धारित स्थान पर आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण और ग्राम्य विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी पाटी मोनिका पाल द्वारा सभी संबंधित सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों से नियत समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement