*कक्षा 11 की छात्राओं का भारतीय प्रबन्धन संस्थान काशीपुर में शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न*।

Spread the love

चम्पावत 14 फरवरी 2026

*कक्षा 11 की छात्राओं का भारतीय प्रबन्धन संस्थान काशीपुर में शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न*

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टनकपुर की कक्षा 11 की कुल 129 छात्राओं को शैक्षिक एक्सपोज़र विज़िट के अंतर्गत भारतीय प्रबन्धन संस्थान, काशीपुर ले जाया गया।

इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना, करियर के विविध अवसरों की जानकारी प्रदान करना तथा उनमें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

भ्रमण दल विद्यालय परिसर से 07 अध्यापिकाओं के साथ प्रातः काशीपुर के लिए प्रस्थान किया तथा अपराह्न 12:30 बजे संस्थान परिसर पहुँचा।

संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक स्थित डिज़ाइन एवं इनोवेशन सेंटर (नवाचार केंद्र) में छात्राओं का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर श्री संजय कुमार सिंह द्वारा छात्राओं को संस्थान की स्थापना, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रवेश प्रक्रिया तथा प्रबंधन शिक्षा के विविध आयामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने करियर काउंसिलिंग सत्र के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के विकल्पों एवं भविष्य की संभावनाओं के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। यह सत्र अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

तत्पश्चात छात्राओं ने संस्थान के विभिन्न शैक्षणिक भवनों, प्रशासनिक खंडों एवं परिसर का अवलोकन किया, जिससे उन्हें उच्च शिक्षण संस्थान की कार्यप्रणाली एवं अधिगम वातावरण का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।

भ्रमण दल में एस्कॉर्ट के रूप में श्रीमती विनीता कुमार, शिवांगी भट्ट, ममता बिष्ट, नीलम पाण्डेय, श्रीमती राईम जोशी, हेमलता पन्त एवं कु. शबाना अंजुम सम्मिलित रहीं, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।

Jaya punetha editor in chief ।