मुख्यमंत्री ने आदर्श ग्राम सारकोट की नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका को दी बधाई, अध्ययन को जायेंगे सभी सीडीओ सारकोट ।

मानेश्वर समाचार।

1 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री का गोद लिया गाँव है सारकोट। पंचायत चुनाव में मात्र 21 वर्ष की प्रियंका गाँव की प्रधान बनी हैं। चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को मुख्यमंत्री ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है। अन्य जिलों में भी इसी तरह आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी सारकोट का अध्ययन करने के लिए आएंगे।मुख्यमंत्री ने फोन पर प्रियंका नेगी को बधाई देते हुए कहा कि, जिस तरह सारकोट के ग्रामीणों ने एक पढ़ी लिखी युवा लड़की को अपना प्रधान चुना है, उसके लिए सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने प्रियंका से कहा कि अब हमें सारकोट को और विकसित करना है, गांव में कृषि, पशुपालन के साथ ही महिला स्वरोजगार से जुड़े सभी कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है। इसी की तर्ज पर अन्य जिलों में भी आदर्श ग्राम विकसित किए जाएंगे। जल्द सभी सीडीओ सारकोट के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रियंका को देहरादून आने का भी निमंत्रण देते हुए, गांव के विकास पर मंथन करने का भी आश्वासन दिया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement