लोहाघाट में आयोजित कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम में छात्रों को मिली रोजगार एवं स्वरोजगार की महत्वपूर्ण जानकारी।

चम्पावत 14 मई 2026

*लोहाघाट में आयोजित कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम में छात्रों को मिली रोजगार एवं स्वरोजगार की महत्वपूर्ण जानकारी*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, चम्पावत द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पन्त द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, व्यक्तित्व विकास, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा भविष्य की कॅरियर संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

साथ ही विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल एवं एन.सी.एस. पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए कॅरियर संबंधी विभिन्न प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें सही दिशा में कॅरियर चयन हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी साहित्य भी वितरित किया गया।

कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम में प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट, विजय कुमार, नवीन पांडे, हेमा जोशी सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement