मानेश्वर समाचार।
16 अगस्त 2025
विश्व कल्याण की कामना से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन।
यज्ञ में “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के ध्येय से वेद मंत्रों से दी गई आहुति। बड़ी संख्या में देवी भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण।
पाटी : विश्व कल्याण की कमाना से आयोजित कानाकोट स्थित श्री मां भगवती मंदिर में चल रहे सात दिवसीय “श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” का आज पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हवन यज्ञ और भंडारे के हाथ हुआ। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने “सभी सुखी होवे, निरोगी रहे और सभी का कल्याण हो” की कमाना के साथ हवन यज्ञ में वेद मंत्रों से आहुति दी और बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर मां भगवती का आशीर्वाद दिया। कथा वाचक वेदों के मर्मग्य एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वे लोग धन्य हैं जो समस्त जगत के कल्याण हेतु इस तरह के दैवीय कर्मकांड में लगे रहते हैं। उन्होंने अपने यजमानों और श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु मां भगवती से प्रार्थना कर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए आयोजन संपन्न करवाया। आयोजन के दौरान संगीतज्ञ दीपक भट्ट, विनोद जोशी ने संगीत के माध्यम से भक्तों का भरपूर मनोरंजन कर उन्हें भक्ति से सुरों में बांधे रखा। इस यज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान युवाओं ने आगे भी प्रतिवर्ष कथा करने की बात कही।




