*”कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत बनबसा एवं धूरा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार कैंप कार्यालय टनकपुर-चंपावत द्वारा संचालित “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं एवं नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय जनता से संवाद स्थापित किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर भविष्य की विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
इसी क्रम में आज नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल एवं विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार द्वारा नगर पंचायत बनबसा का भ्रमण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी, सभासदगण, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके उपरांत “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत धूरा ग्राम सभा पहुंचकर वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से सड़क मार्गों के निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर नोडल अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।
ग्रामीणों ने पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम बृजनगर से आमखरक तक सड़क निर्माण की मांग रखी। इस पर नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने अवगत कराया कि प्रस्तावित सड़क का कुछ भाग वन भूमि क्षेत्र में आने के कारण भारत सरकार से आवश्यक स्वीकृति हेतु पत्राचार किया गया है तथा वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रचलित है। स्वीकृति प्राप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य को गति देने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा धूरा मंडल श्री गुमान सिंह बोहरा भी मौजूद रहे।
क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
*माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर चंपावत*
Jaya punetha editor in chief ।




