पं० गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर चम्पावत में जल संरक्षण और गंगा स्वच्छता का संकल्प* ।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 10 सितम्बर 2025

*पं० गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर चम्पावत में जल संरक्षण और गंगा स्वच्छता का संकल्प*

भारत रत्न पं० गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती के अवसर पर जनपद चम्पावत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार के दिशा-निर्देशन में कृषि विभाग एवं सारा की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड चम्पावत के दूधपोखरा, लोहाघाट के पऊ, पाटी के जैरोली तथा बाराकोट के पम्दा स्थित नौलों में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया तथा उनसे आह्वान किया गया कि वे गांव के सभी जल स्रोतों और परंपरागत नौलों को स्वच्छ बनाए रखने का कार्य जन सहभागिता से करते हुए इनके संरक्षण हेतु सजग रहें, ताकि आने वाले जल संकट से बचा जा सके। ग्रामीणों को भगीरथ एप के माध्यम से जल स्रोतों के चिन्हीकरण हेतु सहयोग करने की भी अपील की गई। साथ ही, गांव में रहकर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जिला गंगा समिति एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री नवीन पंत की अध्य्क्षता में गंगा स्वच्छता शपथ का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इन आयोजनों के माध्यम से जनपदवासियों को यह संदेश दिया गया कि जल स्रोतों का संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वच्छ, सुरक्षित और सतत भविष्य का निर्माण संभव हो।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement