जिलाधिकारी के निर्देश पर भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क से हटाया गया मलबा, लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत द्वारा मार्ग पूर्णतः सुचारू।

Spread the love

चम्पावत 14 मई, 2026

*जिलाधिकारी के निर्देश पर भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क से हटाया गया मलबा, लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत द्वारा मार्ग पूर्णतः सुचारू*

बाराकोट ब्लॉक के अंतर्गत बरदाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत नदेड़ा के भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क पर भारी बारिश के कारण आए मलबे को पूरी तरह से साफ कर मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है।

मोटर मार्ग का लगभग ढाई किलोमीटर का हिस्सा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अंतर्गत आता है, जिसे सुचारू करने हेतु संयुक्त समन्वय के साथ कार्य किया गया।

लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि बरदाखान-बिसराड़ी मार्ग से भनार मार्ग तक का जो एक किलोमीटर का हिस्सा लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता था, उसे विभाग द्वारा पूर्व में ही खोल दिया गया था।

मार्ग के शेष हिस्से, जिसका निर्माण जिला पंचायत और विधायक निधि के माध्यम से हुआ था, के संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के विशेष निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने क्षेत्राधिकार वाली सड़क से मलबा हटाकर मार्ग को आवाजाही के लिए पूरी तरह साफ कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीणों और पैदल राहगीरों के लिए सुरक्षित एवं सुचारू है।

Jaya punetha editor in chief ।