मा मुख्यमंत्री की ‘आदर्श एवं स्वस्थ चंपावत’ की परिकल्पना हो रही साकार, चंपावत के हर गांव तक पहुँच रही फिटनेस*

चंपावत

*मा मुख्यमंत्री की ‘आदर्श एवं स्वस्थ चंपावत’ की परिकल्पना हो रही साकार, चंपावत के हर गांव तक पहुँच रही फिटनेस*

*स्वस्थ चंपावत’ की ओर बढ़ते कदम: बेलखेत में खुला आधुनिक ओपन जिम*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चंपावत’ के साथ-साथ ‘स्वस्थ चंपावत’ की परिकल्पना अब जिले के हर गांव और हर घर तक पहुंच रही है।

युवाओं और ग्रामीणों को उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के अधिकतम गांवों में ओपन जिम की स्थापना तेजी से की जा रही है।

इसी क्रम में विकासखंड चंपावत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलखेत में विकासखंड प्रशासन द्वारा ₹3.50 लाख की धनराशि से एक अत्याधुनिक ओपन जिम की स्थापना की गई है, जिससे स्थानीय निवासियों में उत्साह है।

इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चंपावत, श्री अशोक अधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशों और जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में ओपन जिम की स्थापना का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बेलखेत में ओपन जिम की शुरुआत होने से अब गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को कसरत और सेहत सुधारने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

प्रशासन का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी शहरों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके अपने गांव में ही उपलब्ध कराना है, ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement