त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : आदर्श आचार संहिता के तहत आबकारी विभाग की सघन कार्यवाही जारी ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 09 जुलाई 2025

 

*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: आदर्श आचार संहिता के तहत आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई जारी*

 

जनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी है। जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेन्द्र लाल शाह ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और वितरण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

श्री शाह ने अवगत कराया कि आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अब तक चंपावत क्षेत्र में 53.7 लीटर तथा टनकपुर क्षेत्र में 29.35 लीटर अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹42,771.30 है।

 

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विभाग पूरी तत्परता और सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement