📍 कोतवाली टनकपुर पुलिस की सघन चेकिंग कार्रवाई
👮♀️ पुलिस अधीक्षक चम्पावत महोदया के निर्देशन, 👮 क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर श्री चेतन रावत के नेतृत्व में आज कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों, रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वाले चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
🚛 अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों की गहन जांच की गई तथा रॉन्ग साइड चलने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
⚠️ इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, रॉन्ग साइड वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
👥 अभियान में सम्मिलित पुलिस टीम :
🔹 उपनिरीक्षक तेज कुमार
🔹 उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर
🔹 चालक अनिल कुमार
🔹 मुख्य आरक्षी रामलाल
🔹 मुख्य आरक्षी कैलाश चौसाली
🔹 आरक्षी हितेश वर्मा
🔹 आरक्षी मनोज कुमार
🔹 डायल-112 पुलिस टीम
✅ कोतवाली टनकपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है। ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
🚔 कोतवाली टनकपुर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।




