*चम्पावत 22 जून, 2026
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चम्पावत के अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों हेतु बड़ी सौगात: 25 नए इंडिया मार्क-II हैंडपंपों की स्थापना को मिली वित्तीय स्वीकृति*
*अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में 25 नए इंडिया मार्क- II हैंडपम्प की स्थापना हेतु ₹89.54 लाख की वित्तीय स्वीकृति, प्रथम किश्त के तौर पर ₹53.72 लाख जारी*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों, विशेषकर अनुसूचित जाति के नागरिकों के सर्वांगीण उत्थान, सामाजिक उत्कर्ष तथा मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।
इसी कड़ी में शासन द्वारा जनपद चम्पावत के अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है।
माननीय मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप, जनपद चम्पावत के एस.सी.पी. बहुल क्षेत्रों में सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 25 नए इंडिया मार्क-II हैंडपंपों की स्थापना के लिए कुल ₹89.54 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है
साथ ही विकास कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि ₹53.72 लाख की राशि भी तत्काल जारी कर दी गई है।
इस महत्वपूर्ण योजना के संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी हैंडपंपों की स्थापना अनिवार्य रूप से अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की बस्ती के समीप की जाए ताकि जरूरतमंदों को इसका सीधा लाभ मिल सके। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा साइट की अनिवार्य रूप से जीआईएस (GIS) मैपिंग और जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य शासन द्वारा जारी मानकों के अनुरूप और पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण किये जाए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया है कि यदि किसी प्रस्तावित स्थान पर पानी नहीं निकलता है (ड्राई बोर होता है), तो समय गंवाए बिना त्वरित रूप से नए स्थान का चयन कर अनुमोदन प्राप्त किया जाए और कार्य को आगे बढ़ाया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र इस पेयजल योजना का लाभ मिल सके।
Jaya punetha editor in chief ।




