उपजिलाधिकारियों का निरीक्षण : रैन बसेरों में सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित, जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने पर प्रशासन का जोर*।

Spread the love

चम्पावत 04 दिसंबर 2025

*उपजिलाधिकारियों का निरीक्षण : रैन बसेरों में सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित, जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने पर प्रशासन का जोर*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार ठंड और शीतलहर को देखते हुए रैन बसेरों में रह रहे निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उपजिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर तथा उपजिलाधिकारी सदर चम्पावत श्री अनुराग आर्या द्वारा देर रात्रि चम्पावत और लोहाघाट में रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रैन बसेरों में उपलब्ध कंबल, गद्दे, बिस्तर, गरम कपड़े, हीटर, पेयजल, शौचालय, बिजली व्यवस्था तथा रात्रि में अलाव जैसी सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

उन्होंने वहां ठहरे व्यक्तियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कंबल, हीटर और अन्य जरूरी सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को ठंड की वजह से किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट कहा कि जनपद में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए और रैन बसेरों में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ लेकर सुरक्षित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि रात में कोई व्यक्ति सड़क, फुटपाथ या खुले स्थानों पर सोता हुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत उपलब्ध कराएं, जिससे उसे सुरक्षित रूप से रैन बसेरे में ठहराया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)