*माँ पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर लगाए गए संकेतक, यात्रा हुई और अधिक सुगम*।

चम्पावत 23 मार्च 2026

*माँ पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर लगाए गए संकेतक, यात्रा हुई और अधिक सुगम*

माँ पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार पूर्णागिरि यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थलों पर आवश्यक संकेतक (साइन बोर्ड) स्थापित किए गए हैं।

इन संकेतकों के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग की स्पष्ट जानकारी मिल रही है, जिससे उन्हें मार्ग भ्रम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ रहा है। साथ ही, यात्रा मार्ग पर दिशा-निर्देशन सुगम होने से श्रद्धालुओं की यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित हो गई है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement