पाटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद पर शंकर अधिकारी के सर जीत का सेहरा बंधना है तय।

मानेश्वर समाचार।

12 अगस्त 2025

पाटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद पर शंकर अधिकारी के सर जीत का सेहरा बंधना है तय ।

पाटी(चम्पावत)। यहां ब्लॉक प्रमुख पद पर भले ही सीधा मुकाबला हो लेकिन क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बड़े बेटे शंकर सिंह अधिकारी ने पहले ही अपने को जीत के काफी निकट पहुंचा दिया था लेकिन भाजपा खेमा इन्हें क्लीन चीट देने के लिए तैयार नहीं था । इसलिए ब्लॉक प्रमुख पद के लिए यहां चुनाव होना लाजिमी में हो गया है। चालीस सदस्यीय पाटी क्षेत्र पंचायत में लगभग 35 सदस्य शंकर के खेमे में खड़े होने बताए जाते हैं। इस ब्लॉक में उनके विधायक पिता वर्ष 2008 में यहां के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख रहते हुए उन्होंने यहां की जमीन को उपजाऊ बनाना शुरू कर दिया था। वैसे इनके

पिताश्री ने वर्ष 2003 से चिल्निया से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया जहां से ब्लॉक प्रमुख से लेकर दर्जा राज्य मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक तक पहुंचते हुए इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । उसी का पूरा लाभ उनके बेटे को मिल रहा है । सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त शंकर अपने पिताश्री के साथ रहकर इन्होंने युवाओं में अपनी गहरी पैठ बनाई हुई है ।

बॉक्स

पनार घाटी को अधिकारी बंधुओं ने दिलाई पहचान ।

पाटी। कभी खेती-बाड़ी के लिए सोना उगलने वाली एवं राजनीतिक दृष्टि से “शून्य”पनार घाटी को यहां के अधिकारी बंधुओं ने गुलजार कर इसे अलग पहचान दी है। विधायक अधिकारी के अग्रज दलीप सिंह अधिकारी के बेटे आनंद किस मुहूर्त में पैदा हुए होंगे ? कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने का अपना लक्ष्य बनाकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने पर यह आम सहमति के आधार पर अध्यक्ष बनकर जिले के प्रथम नागरिक बन गये है । अब शंकर का पाटी ब्लॉक का प्रमुख बनना तय ही नहीं बल्कि निश्चित माना जा रहा है । मजे की बात यह है कि जहां विधायक अधिकारी कांग्रेस का झंडा थामे हुए है वहीं इनके भतीजे ने भाजपा का झंडा थामकर दोनों ही अलग राजनीतिक राह के “राही ” बने हुए है ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement