*“जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं ने दिखाया दमखम*।

चम्पावत 24 मार्च 2026

*“जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं ने दिखाया दमखम*

उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में युवा कल्याण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, लोहाघाट में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक वर्ग (जूनियर 600 मीटर) में सागर धानिक प्रथम, सौरभ विश्वकर्मा द्वितीय एवं अंशू कुमार तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालक वर्ग (सीनियर 800 मीटर) में देवेश बोहरा प्रथम, नीतिन कुमार द्वितीय तथा सुमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

इसी प्रकार बालिका वर्ग (जूनियर 600 मीटर) में गुंजन देव प्रथम, कोमल पांडेय द्वितीय एवं मिताक्षी तृतीय स्थान पर रही, वहीं बालिका वर्ग (सीनियर 800 मीटर) में सौम्या जोशी प्रथम, रियांशी कुमारी द्वितीय तथा सुमन कुमारी तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, मयंक ओली, मोहन राणा, शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement