मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा राहत नीति के तहत चम्पावत में हो रही त्वरित कार्रवाई।

चम्पावत, 02 जून 2026

*मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा राहत नीति के तहत चम्पावत में हो रही त्वरित कार्रवाई*

*आपदा प्रभावित परिवारों को मिली त्वरित राहत, प्रशासन ने वितरित की सहायता राशि एवं राहत सामग्री*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा राहत नीति के अनुरूप तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्य द्वारा आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई।

ग्राम सभा बनबसा के पम्पापुर निवासी करन राम पुत्र बहादुर राम के मकान की छत आंधी-तूफान के कारण उड़ गई थी। वहीं पम्पापुर निवासी विमला देवी पत्नी शंकर राम के घर का टीनशेड भी आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

राज्य आपदा मोचन निधि के प्रावधानों के अंतर्गत दोनों प्रभावित परिवारों को 5,000-5,000 रुपये की अहेतुक सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों को त्रिपाल, बर्तन किट एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

आपदा प्रभावित परिवारों ने त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement