*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026 का भव्य समापन: 7 दिनों में 70 लाख से अधिक का रिकॉर्ड कारोबार*।

Spread the love

चंपावत 26 फरवरी 2026

*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026 का भव्य समापन: 7 दिनों में 70 लाख से अधिक का रिकॉर्ड कारोबार*

*आर्थिक सशक्तिकरण का मंच बना सरस महोत्सव, 171 स्टॉल्स के माध्यम से उद्यमियों ने गाड़े सफलता के झंडे*

*टनकपुर में दिखा लघु भारत का संगम: 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने बिखेरी अपनी कला की चमक*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित सात दिवसीय ‘चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026’ का टनकपुर स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के निकट मैदान में भव्य समापन हो गया। महोत्सव का आयोजन जनपद चम्पावत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक लोक कला, स्थानीय उत्पादों एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने हेतु किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं महिला सशक्तिकरण को नई गति प्रदान की।

आयोजन में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सहित देश के 10 से अधिक राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी विशिष्ट कला, हस्तशिल्प, हैंडलूम उत्पाद एवं पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिससे टनकपुर में “लघु भारत” का अद्भुत संगम देखने को मिला।

देश के विभिन्न जनपदों से आए स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों ने अपने स्थानीय उत्पादों के 171 स्टॉल्स के माध्यम से सहभागिता की।

सात दिवसीय आयोजन के दौरान कुल ₹70,64,497 का उल्लेखनीय कारोबार दर्ज किया गया।

व्यापारिक उपलब्धियों में उत्तर प्रदेश, कानपुर से आए साजिद शाहिद अली ने हैंडलूम उत्पादों से ₹45,800 की आय अर्जित की, देहरादून के इरफान अहमद ने कार्पेट विक्रय से ₹70,655 का कारोबार किया। उधमसिंह नगर के हस्तशिल्प उद्यमियों में रईस अहमद ने ₹1,08,691, मोहम्मद फारूक ने ₹1,39,900 तथा इसरार हुसैन ने ₹1,23,000 की प्रभावशाली आय अर्जित की।

दिल्ली से आए पुस्तक विक्रेताओं ने ₹3,26,332 से अधिक की पुस्तकों की बिक्री की।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद की तारा देवी स्वयं सहायता समूह ने लाइव फूड स्टॉल के माध्यम से ₹96,500 की आय अर्जित कर विशेष पहचान बनाई।

जनपद चम्पावत के जय माता दी, हरियाली, भूमिया, नारी शक्ति, मां भगवती एवं पार्वती स्वयं सहायता समूहों ने लाइव फूड स्टॉल्स के माध्यम से कुल ₹6,38,060 की रिकॉर्ड आय अर्जित की।

इसके अतिरिक्त नगर पालिका क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों ने भी हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की बिक्री से सराहनीय उपलब्धि दर्ज की।

Jaya punetha editor in chief ।