महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ ।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ ।

देहरादून/ उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में वृद्धि का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की तर्ज पर 1 जनवरी 2026 से राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को देय महंगाई भत्ते की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार की मंजूरी के बाद जनवरी 2026 से बढ़ी हुई दर लागू मानी जाएगी ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement