लक्ष्य नहीं, धरातल पर दिखे परिणाम; योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी : डॉ. जीएस खाती।

Spread the love

लक्ष्य नहीं, धरातल पर दिखे परिणाम; योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी : डॉ. जीएस खाती।

ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने दिए निर्देश, उद्यम आधारित गतिविधियों की निगरानी पर जोर।

चंपावत। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए सीडीओ ने कहा कि केवल लक्ष्य पूर्ति पर्याप्त नहीं है, बल्कि योजनाओं का प्रभावी नियोजन, क्रियान्वयन और प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि उनका लाभ वास्तविक रूप से पात्र लोगों तक पहुंच सके।

समीक्षा के दौरान अल्ट्रा पुअर पैकेज, शेयर मैचिंग, लघु उद्यम योजना के तहत व्यक्तिगत एवं सामूहिक उद्यमों की स्थापना और संचालन, वे-साइड एमेनिटीज, पैक हाउस, एग्री सर्विस सेंटर, संग्रहण केंद्र, सीड रिवॉल्विंग फंड, ग्रेडिंग, बैंक लिंकेज तथा विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीडीओ ने परियोजना से जुड़े जिला एवं फील्ड स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लक्षित गतिविधियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा उद्यम आधारित योजनाओं का नियमित अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी गुणवत्ता और स्थायित्व बना रहे। बैठक में सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी ने परियोजना क्षेत्र में स्थापित लघु उद्यमों के प्रभावी संचालन, प्रबंधन और गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों का चयन परियोजना के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए तथा योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे।

बैठक में डीपीएम रीप ममराज, ग्रामोत्थान परियोजना के विभिन्न सेक्टर हेड उपस्थित रहे, जबकि सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) एवं ब्लॉक रीप स्टाफ ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Jaya punetha editor in chief ।