डीएम भारी बारिश के बीच भी पहुंचे मतगणना केंद्रों में, स्थिति का जायजा लेने के साथ ही विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी बांटे ।

 

मानेश्वर समाचार ।

31  जुलाई 2025

जनपद के 6 विकासखंडों में बृहस्पतिवार सुबह से मतगणना जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मतगणना केंद्रों पर चल रही प्रक्रिया और अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। भारी बारिश के बीच डीएम डुंडा और चिन्यालीसौड़ के मतदान केंद्र में पहुंचे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना संबंधित सभी इंतजामों को परखा तथा सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम रखने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनावों में विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी बांटे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement