मानेश्वर समाचार।
16 अगस्त 2025
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न सामग्री और राजमर्रा के उपयोग की सभी वस्तुएं निरन्तर मातली और चिन्यालीसौड़ से हर्षिल तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही है। शासन,प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस बीच डीएम प्रशांत आर्य ने आज चिन्यालीसौड़ से भेजी जा रही राहत सामग्री के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्र में भेजी जा रहे सामग्री को व्यवस्थित रखने , स्टोर में पर्याप्त भंडारण रखने और उसका उचित तरीके से प्रबंधन करने के निर्देश दिये।
बता दें कि जनपद में मातली हेलीपैड और चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से लगातार खाद्यान्न सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं हर्षिल, धराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में वायु सेना के चिनूक, एमआई 17 और एएलएच हेलिकाप्टर से लगातार भेजी जा रही हैं।
Jaya punetha editor in chief ।




