*पाटी में कल जिला स्तरीय तहसील दिवस का होगा आयोजन, जिलाधिकारी करेंगे जनसमस्याओं की सुनवाई*।

Spread the love

चंपावत 06 अप्रैल 2026

*पाटी में कल जिला स्तरीय तहसील दिवस का होगा आयोजन, जिलाधिकारी करेंगे जनसमस्याओं की सुनवाई*

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने जानकारी दी है कि मंगलवार, 7 अप्रैल को विकास खंड सभागार, पाटी में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा। इस दौरान जिलाधिकारी स्वयं जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे तथा उनका मौके पर निस्तारण करेंगे।

प्रभारी अधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपनी-अपनी विभागीय सूचनाओं और विवरणों के साथ अनिवार्य रूप से तहसील दिवस में प्रतिभाग करने हेतु कहा हैं, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके ।

Jaya punetha editor in chief ।