इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भावपूर्ण स्मरण।
लोहाघाट। भारत रत्न एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा व सम्मान के साथ याद किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने मजबूत नेतृत्व, दूर दृष्टि और निर्णायक फैसलों से भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, साहस और देशहित के लिए समर्पण का प्रतीक है।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में प्रकाश सिंह, सुरेश ढेक, रिंकू बोहरा, अंकित कुमार, कमल बोहरा, नवीन बोहरा, जीवन बिष्ट, पारस मेहरा सहित डेढ़ दर्जन से अधिक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: लोहाघाट में आयरन लेडी . इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता।




