*मुख्यमंत्री घोषणा तामली मल्टी विलेज पेयजल योजना को मिली वित्त व्यय समिति की स्वीकृति*।

चम्पावत 25 मार्च 2026

*मुख्यमंत्री घोषणा तामली मल्टी विलेज पेयजल योजना को मिली वित्त व्यय समिति की स्वीकृति*

*तामली बहु-ग्रामीण पेयजल योजना को वित्त व्यय समिति से मिली स्वीकृति; सैकड़ों परिवारों को मिलेगा स्थायी पेयजल समाधान*

जनपद चम्पावत के तामली मल्टी विलेज वाटर सप्लाई स्कीम (Multi Village Water Supply Scheme) को वित्त व्यय समिति से अनुमोदन प्राप्त हो गया है। मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन की अध्यक्षता में आयोजित वित्त व्यय समिति की बैठक में उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा प्रस्तुत इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

इस योजना के अंतर्गत ₹1349.04 लाख की पूंजीगत लागत तथा ₹108.17 लाख के सेंटेज शुल्क सहित कुल ₹1457.21 लाख की परियोजना लागत को समिति द्वारा संस्तुति दी गई है।

यह परियोजना माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 628/2024 के अंतर्गत तामली क्षेत्र में पेयजल की दीर्घकालिक समस्या के स्थायी समाधान हेतु स्वीकृत की गई है।

योजना के अंतर्गत चम्पावत विकासखंड के ग्राम तामली, पोलप, बचकोट एवं नाग को लाभान्वित किया जाएगा।

इस परियोजना से वर्तमान में लगभग 21 किलोमीटर में फैले इन गांवों के 400 से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे । इस योजना के क्रियान्वयन से इन क्षेत्रों में लिफ्ट पेयजल प्रणाली विकसित की जाएगी, जिससे जल स्रोतों से ऊंचाई वाले गांवों तक सुचारू रूप से पानी पहुंचाया जा सकेगा।

परियोजना के अंतर्गत वर्तमान 0.68 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन को बढ़ाकर 4.38 किलोमीटर किया जाएगा, वहीं 4.18 किलोमीटर की सप्लाई मेन को विस्तारित कर 7.80 किलोमीटर तक किया जाएगा।

इससे जल वितरण प्रणाली अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनेगी तथा प्रत्येक घर तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की जनता को नियमित, सुरक्षित एवं सतत पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे न केवल दैनिक जीवन में सुधार आएगा बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी। साथ ही महिलाओं और बच्चों को पानी लाने में होने वाली कठिनाइयों से भी राहत मिलेगी ।

Jaya punetha editor in chief ।

*मुख्यमंत्री घोषणा तामली मल्टी विलेज पेयजल योजना को मिली वित्त व्यय समिति की स्वीकृति*।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement