ब्रह्मकमल शक्ति संस्था ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया ।

देहरादून। प्रेमनगर स्थित डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, प्रेमनगर में ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।

समारोह में कौलागढ़, प्रेमनगर, पण्डितवाड़ी, बल्लूपुर और कैंट क्षेत्र के 5 विद्यालयों के वर्ष 2026 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 289 विद्यार्थियों, 180 अभिभावकों तथा 27 गुरुजनों एवं प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त और विकसित समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि मेधावी युवा ही समाज, प्रदेश और राष्ट्र निर्माण का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह, प्रधानाचार्य विजय सिंह राजपूत, संस्था उपाध्यक्ष अमिता आहूजा, शालिनी कुड़ियाल, एचकेजीजीआईसी कौलागढ़ की प्रधानाचार्य शिवानी पेटवाल, गोरखा मिलिटरी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम नेगी, भवानी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

Jaya punetha editor in chief ।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement