*राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालक जन जागरूकता शिविर का आयोजन*।

चंपावत 01 नवंबर 2025

*राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालक जन जागरूकता शिविर का आयोजन*

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के पावन अवसर पर, पशुपालन विभाग चम्पावत के सौजन्य से राजकीय पशु चिकित्सालय सचल चम्पावत द्वारा विकासखंड पाटी के दूरस्थ ग्राम भैंसरक में पशुपालक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 48 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को वर्गीकृत एवं अवर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान के लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्रबंधन, रखरखाव एवं पोषण संबंधी विषयों पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

पशुपालकों को अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न संक्रामक रोगों की पहचान एवं रोकथाम के उपायों पर भी जानकारी साझा की गई।

शिविर के माध्यम से कुल 296 पशु लाभान्वित हुए तथा उपस्थित पशुपालकों को 110 किलोग्राम जई चारा बीज का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. वैशाली साह, पशु चिकित्सा अधिकारी (सचल), श्री कैलाश चंद्र जोशी, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी तथा श्री दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement