भीषण हादसा, घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में दस माह की बेटी और तीन साल का मासूम भी शामिल, राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मानेश्वर समाचार।

20 जून 2025

उत्तरकाशी में एक घर की दीवार गिरने से परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। राहत बचाव कार्य शुरू किया गया ,लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी ।

भीषण हादसा, घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में दस माह की बेटी और तीन साल का मासूम भी शामिल, राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) : उत्तरकाशी जनपद के राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में दर्दनाक हादसा हो गया ।घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों का मौत हो गई । सूचना मिलने पर राजस्व , एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और घटानास्थल का निरीक्षण किया।

एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत: शुक्रवार रात करीब दो बजे गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। जिसमें सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उसकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष) , पुत्र आबिद  (3 वर्ष) और 10 माह की बेटी सलमा के रूप में हुई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस – प्रशासन को दी । सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ ( राज्य आपदा प्रतिवादन बल ) और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

Jaya punetha editor in chief  ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement