कोतवाली टनकपुर में प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री  चेतन रावत  द्वारा पुलिस पेंशनर्स के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

Spread the love

 

**कोतवाली टनकपुर **

आज कोतवाली टनकपुर में प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री  चेतन रावत  द्वारा पुलिस पेंशनर्स के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित पुलिस पेंशनर्स का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

प्रभारी निरीक्षक महोदय ने सभी पेंशनर्स से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उपस्थित सभी पुलिस पेंशनर्स द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें वर्तमान में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है तथा वे विभाग द्वारा समय-समय पर प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं सम्मान से संतुष्ट हैं।

प्रभारी निरीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस पेंशनर्स विभाग की गौरवशाली विरासत हैं तथा उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से वर्तमान पुलिस कर्मियों को निरंतर प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी पेंशनर्स को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर कोतवाली टनकपुर  पुलिस उनकी सहायता एवं सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहेगी।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उपस्थित पेंशनर्स ने पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अपना आभार व्यक्त किया।

Jaya Jaya punetha editor in chief।