*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में औचक निरीक्षण — 06 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, नमूनों को लैब भेजा गया*।

चम्पावत 29 नवम्बर 2025

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में औचक निरीक्षण — 06 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, नमूनों को लैब भेजा गया*

आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पिथौरागढ़ रोड एवं जी.आई.सी. रोड स्थित कुल 06 खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, गुणवत्ता, स्वच्छता एवं साफ–सफाई व्यवस्था की जांच की गई।

निरीक्षण में एक खाद्य कारोबारकर्ता के प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर कारोबारकर्ता को कड़ी चेतावनी दी गई तथा भविष्य में संपूर्ण व्यवस्थाओं को मानक के अनुसार सुधारने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए।

कार्यवाही के अंतर्गत ओट्स, बिस्किट, रोस्टेड सेमया, दलिया आदि के कुल 06 नमूने एकत्र कर राजकीय प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किए गए हैं। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं उपयुक्त रखरखाव के साथ ही संग्रहित व विक्रय करें।

अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में औचक निरीक्षण — 06 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, नमूनों को लैब भेजा गया*।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement