मानेश्वर समाचार।
31 मई 2025
*उत्पादों की गुणवत्ता के साथ उसकी आकर्षक ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग से उत्पादक को मिलता है कहीं अधिक लाभ- सीडीओ *
सीडीओ डॉ खाती ने श्यामलाताल क्षेत्र का दौरा कर उत्पादकों व समूहो से जुड़ी महिलाओं से किया संवाद।
चम्पावत। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी.एस.खाती ने श्यामलाताल क्षेत्र से अपना दौरा शुरू करते हुए यहाँ महिला स्वयं सहायता समूह, उत्पादकों से संवाद कर उनकी समस्याएं समझने के साथ उन्हें उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाने, आकर्षक पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के ज़रिए उसी उत्पाद का अधिक मूल्य प्राप्त करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा खेत हमारे लिए इतना लाभदायक है कि जो हमे एक दाना बोने के बाद सौ दाना देता है। यदि हम अपने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक ज्ञान विज्ञान से जोड़कर खेती करे तो कम भूमि में अधिक उत्पादन कर अपनी अर्थव्यव्स्था को मजबूत कर सकते है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध शहद, गुलाब जल, तेजपात एवं अन्ययान उत्पादों का स्थानीय स्तर पर शोधन एवं उसके बायोप्रोडक्ट तैयार करने से हम उत्पादक को बेहतर लाभ दे सकते है। यहाँ सभी उत्पाद जैविक है जिनका अपना अलग ही स्वाद एवं तासीर है। उन्होंने यहाँ के ग्रोथ सेंटर का भी निरीक्षण किया।




