मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा: लैंडपोर्ट निरीक्षण एवं शारदा कॉरिडोर शिलान्यास*।

चंपावत 23 अक्टूबर 2025

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा: लैंडपोर्ट निरीक्षण एवं शारदा कॉरिडोर शिलान्यास*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद चंपावत के टनकपुर/बनबसा का दौरा करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:25 बजे गुदमी ग्राम के अंतर्गत लैंडपोर्ट निरीक्षण स्थल बनबसा, टनकपुर पहुंचेंगे।

बनबसा में, माननीय मुख्यमंत्री लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्माणधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

इसके पश्चात, मुख्यमंत्री जी 11:55 बजे शारदा घाट टनकपुर, चंपावत पहुंचेंगे। टनकपुर में, वह शारदा कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement