आज दिनांक 11-10-2025 को मा0 दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय द्वारा मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 148/2024 के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के विकास खण्ड चम्पावत के अन्तर्गत स्वीकृत चम्पावत-गौड़ी-किमतोली (शहीद शिरोमणी चिल्कोटी मोटर मार्ग) लम्बाई: 12.15 कि0मी0, स्वीकृत लागत: 958.34 लाख का निरीक्षण किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि उक्त मोटर मार्ग का कार्य समय से एवं गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। इस मोटर का निर्माण हो जाने से पूरा गुमदेश क्षेत्र जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ जायेगा, क्षेत्रवासियों को मुख्यालय आने-जाने में कम दूरी तय करनी पड़ेगी। उन्होने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, चम्पावत के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। चंूकि उक्त सड़क शहीद शिरोमणी चिल्कोटी के नाम पर है। अतः वीर सैनिकों का सम्मान करते हुए समय पर निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता से होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता इं0 आशीष धर्मसत्तू एवं ठेकेदार नरियाल एवं उनके जनसम्पर्क अधिकारी श्री चन्द्र शेखर जोशी, एवं लक्ष्मण सिंह कुॅंवर आदि मौजूद रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement