देहरादून के नेहरू कालोनी पुलिस ने बलात्कार के प्रकरण में सात वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पीलीभीत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। बेहद शातिर किस्म का आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
थाना नेहरू कॉलोनी मे 25-07-2018 को वादी निवासी केदार पुरम द्वारा लिखित तहरीर दी कि दीपनगर निवासी बलविंदर सिंह बग्गा द्वारा उनकी नाबालिग बहन उम्र 14 वर्ष को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया । तहरीर के आधार पर थाना नेहरू तत्काल मु0अप0सं0 : 199/18 धारा : 363/366A/368/376/115/506/504आईपीसी व 3/4/16/17 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर प्रकरण से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । जिसमें आरोपी बलविंदर सिंह बग्गा न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के उपरांत से ही लगातार फरार चल रहा था।
थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास करते हुए अभियुक्त के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी । आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना नाम, हुलिया तथा पहचान बदलते हुए अलग अलग ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम द्वारा सुरागकसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के सहायता से भी अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बलविंदर सिंह उर्फ बग्गा पुत्र अर्जुन सिंह निवासी – ग्राम भीकमपुर थाना माधव टाडा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेशको पीलीभीत उत्तर प्रदेश से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
Jaya punetha editor in chief ।



