*जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण*।

चम्पावत 03 अक्टूबर 2025

*जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण*

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय भवन में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम की सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों एवं अलार्म सिस्टम के संचालन की बारीकी से जांच की तथा उनकी कार्यप्रणाली की पुष्टि की।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण चुनावी उपकरणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समय-समय पर उनका निरीक्षण आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना शून्य रहे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र अधिकारी, राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement