चम्पावत 03 मार्च 2026
*ग्राम ढकना बडोला में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों के साथ मनाई होली, सुनीं जनसमस्याएँ*
होली पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विकासखण्ड चम्पावत अंतर्गत ग्राम ढकना बडोला पहुँचकर ग्रामीणों के साथ होली मिलन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
ग्रामीणों ने गांव में सीसी मार्ग निर्माण, मंदिर प्रांगण में समुचित प्रकाश व्यवस्था, तथा युवाओं के लिए पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की स्थापना जैसी प्रमुख मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की त्वरित शिकायत निस्तारण की कार्यशैली एवं संवेदनशील व्यवहार की सराहना करते हुए जनपद के नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जानकी बडोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन भंडारी, सरपंच ईश्वरी भंडारी, विक्रम भंडारी, अम्बादत्त फूलारा, तारा भंडारी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।



